हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बुधवार को बीटेक (डायरेक्ट एंट्री) में प्रवेश के लिए दूसरे चरण की काउंसलिंग शुरू हुई। दूसरे चरण की काउंसलिंग के पहले दिन हिमाचल प्रदेश कॉमन एंट्रेंस टेस्ट के आधार पर ओबीसी व एससी की मुख्य श्रेणी के साथ उप श्रेणी के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग हुई, जिसमें 132 अभ्यर्थियों को बीटेक की सीटें आवंटित की गई। जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई, उन्हें 20 अगस्त तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी। 14 अगस्त को एसटी मुख्य श्रेणी, उपश्रेणी, ईडब्ल्यूएस सहित अन्य सामान्य वर्ग की उप श्रेणियां और 18 अगस्त को सामान्य श्रेणी, ऑल इंडिया कोटा और बेटी है अनमोल के तहत आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।
