गोहर में किसानों को ऑफ सीजन मटर और गोभी के बीज वितरित आधुनिक तकनीकों से फसल उत्पादन बढ़ाने की दिशा में पहल

उपमंडल गोहर में ब्लॉक परियोजना प्रबंधन इकाई (बीपीएमयू) ने जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाइका) के सहयोग से आठ सिंचाई परियोजना स्थलों पर किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले ऑफ सीजन मटर और गोभी के बीज वितरित किए। इनमें एफआईएस सुरथी-थाची, गद्दीमन-मझोठी, देओली-देलग टिक्करी, बरजोहडू-कोट, सन्दोआ, खरखन खड्ड-लेहोटी, नोगी खड्ड-काण्डलू और काण्डलू-बिठरी शामिल हैं।

 

इस अवसर पर लगभग 125 किसानों को बीज उपलब्ध कराए गए। ऑफ सीजन बीज ऐसी किस्मों के होते हैं जो मौसम और तापमान के उतार-चढ़ाव को सहन कर, सामान्य समय के अलावा भी बेहतर उपज देते हैं। इनसे किसान गर्मी और बरसात में भी फसल ले पाते हैं, जिससे उन्हें बेहतर बाज़ार मूल्य और अतिरिक्त आमदनी मिलती है।

 

बीपीएमयू टीम ने किसानों को लाइन बुआई और स्टेकिंग तकनीकों को अपनाने की सलाह दी, जिससे पौधों की वृद्धि, फलियों की गुणवत्ता और उपज में 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है। साथ ही फसल की समय-समय पर निगरानी, कीट व रोग नियंत्रण तथा जल प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की भी हिदायत दी गई।

 

किसानों ने इस पहल के लिए जाइका और बीपीएमयू का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास उन्हें आधुनिक और टिकाऊ खेती की दिशा में आगे बढ़ाने में मदद करेंगे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!