कांग्रेस हमीरपुर द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री  राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास

कांग्रेस हमीरपुर द्वारा भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री  राजीव गांधी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा भाव से निवर्तमान कांग्रेस शहरी अध्यक्ष देवदास शहंशाह की अगुवाई में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर सभी कांग्रेसजनों ने मिलकर राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धा सुमन समर्पित किए।

 

डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि –

“राजीव गांधी जी सच्चे अर्थों में आधुनिक भारत के शिल्पकार थे। उन्होंने भारत को कंप्यूटर क्रांति और सूचना प्रौद्योगिकी की राह पर आगे बढ़ाया। 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार देकर युवाओं को लोकतंत्र की मुख्यधारा से जोड़ा। उनका विज़न और दूरदर्शिता आज भी देश के लिए मार्गदर्शक है। हम सभी कांग्रेसजनों के लिए उनका जीवन और विचार प्रेरणास्रोत हैं।”

 

इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक कुलदीप पठानिया, पूर्व विधायक श्रीमती अनीता वर्मा, नशा निवारण बोर्ड के संयोजक नरेश ठाकुर, एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा, जिला अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष होशियार सिंह शहरी, राकेश शर्मा, रतन चंद डोगरा, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश रानी, कौशल विकास निगम कोऑर्डिनेटर श्रीमती निशा कटोच, विवेक कटोच, कुलदीप कुमार, पवन कुमार, यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दिवस ठाकुर, अश्वनी कुमार,शशी शर्मा,शुभम कुमार, अंशुल शर्मा सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!