तकनीकी विविः बी फार्मेसी में लेटरल एंट्री से 60 अभ्यर्थियों को प्रवेश तकनीकी विवि में बीटेक लेटरल एंट्री की काउंसलिंग आज

हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बुधवार को बी फार्मेसी (लेटरल एंट्री) की काउंसलिंग हुई। काउंसलिंग में डिप्लोमा की मेरिट के आधार पर 60 अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई। जिन अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई, उन्हें 22 अगस्त तक संबंधित शिक्षण संस्थान में रिपोर्ट करनी होगी। बीटेक लेटरल एंट्री की काउंसलिंग 21 अगस्त को प्रस्तावित है। जिन अभ्यर्थियों ने बीटेक लेटरल एंट्री की काउंसलिंग के लिए आवेदन किया है, वे 21 अगस्त को काउंसलिंग के लिए संबंधित प्रमाण पत्रों के साथ भाग ले सकते हैं। सभी श्रेणी के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग एक ही दिन प्रस्तावित है। बता दें कि लेटरल एंट्री से बीटेक में तीसरे सेमेस्टर में डिप्लोमा पास करने वाले अभ्यर्थियों को मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलता है। बीटेक तीसरे सेमेस्टर में लेटरल एंट्री के माध्यम से कुल सीटों की दस प्रतिशत सीटें और जो रिक्त सीटें हैं, वह सभी डिप्लोमा की मेरिट के आधार पर भरी जाती हैं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

Leave a Comment

error: Content is protected !!