मणिमहेश यात्रियों को पठानकोट तक मिलेगी फ्री बस की सुविधा, मंत्री नेगी ने दिए निर्देश*

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास, जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने श्री मणिमहेश यात्रा के श्रद्धालुओं को पठानकोट तक तत्काल प्रभाव से निशुल्क बस सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। साथ में उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154 ए के अंतर्गत भरमौर-चंबा के बीच हल्के वाहनों के परिचालन वाले हिस्सों में टैक्सियों इत्यादि के माध्यम से भी निशुल्क व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। जगत सिंह नेगी ने चंबा से भरमौर राष्ट्रीय उच्च मार्ग को युद्ध स्तर पर बहाल करने के लिए अधीक्षण अभियंता राष्ट्रीय उच्च मार्ग को विभिन्न स्थानों पर आवश्यक मशीनरी और सहायक उपकरण की अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है। मंत्री ने राष्ट्रीय उच्च मार्ग 154-ए के अंतर्गत बकाणी पुल से उप मंडल भरमौर की ओर पैदल चलते हुए राख, बग्गा इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते सडक़ तथा लोगों की निजी संपत्तियों को हुए नुक्सान का जायजा लिया। उन्होंने इस दौरान वापस आने वाले श्रद्धालुओं तथा स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए उनसे फीडबैक ली तथा प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। राजस्व मंत्री ने मीडिया प्रतिनिधियों से संवाद करते हुए कहा कि घायल श्रद्धालुओं को हेलीकॉप्टर के माध्यम से चंबा पहुंचाया जा रहा है।

जगत सिंह नेगी ने इससे पहले राष्ट्रीय उच्च मार्ग चक्की, चंबा, भरमौर 154 ए के अंतर्गत कटोरी बंगला से लेकर राख, बग्गा इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा. निर्देश दिए

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!