सुक्खू सरकार में सरकारी कार्यलयों का कांग्रेसीकरण, भ्रष्टाचार को संरक्षण : राजेंद्र राणा

प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिला मुख्यालय हमीरपुर में स्थित डीसी कार्यालय को कांग्रेस का भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया है।

आज यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि करीब एक वर्ष पहले बंद किए गए कौशल विकास निगम के कार्यालय में आज भी सरकारी कर्मचारी कांग्रेसियों की सेवा में लगे हुए हैं। इस कार्यालय का पूरी तरह कांग्रेसीकरण कर दिया गया है।

राजेंद्र राणा ने बताया कि जुलाई 2024 से केंद्र सरकार ने देशभर में कौशल विकास भत्ते की फंडिंग बंद कर दी थी, जिसके चलते प्रदेश सरकार ने सभी निगम कार्यालय बंद कर दिए थे। लेकिन मुख्यमंत्री के गृह जिला हमीरपुर में स्थित यह कार्यालय आज भी बंद नहीं हुआ है और यहां से कांग्रेस के लोग अपनी राजनीतिक गतिविधियां चला रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी कर्मचारियों की सेवाएं कांग्रेसियों के हित में लेना न केवल शर्मनाक है बल्कि सीधे-सीधे भ्रष्टाचार को दर्शाता है। राणा ने तंज कसते हुए कहा कि अगर मुख्यमंत्री के गृह जिला मुख्यालय का यह हाल है तो बाकी जिलों में अराजकता और अव्यवस्था का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!