भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी विकास शर्मा का कांग्रेस पर हमला: जनता अब सब समझ चुकी है

भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी विकास शर्मा ने मुख्यमंत्री के सलाहकार सुनील बिट्टू पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता अपनी आंतरिक कलह छुपाने के लिए भाजपा पर झूठे आरोप लगाने से बाज़ आएँ। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता ही सार्वजनिक मंचों पर हाथापाई कर रहे हैं, और दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं ।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर पर आरोप लगाने से पहले अपने गिरेबान में झांके उन्होंने कहा कि सांसद अनुराग ठाकुर हमेशा हिमाचल और विशेषकर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के लिए केंद्र से महत्वपूर्ण योजनाओं की स्वीकृति दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल और रोजगार से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स प्रदेश को मिले हैं। राष्ट्रीय स्तर की खेल अकादमियाँ, अत्याधुनिक सड़क नेटवर्क, और केंद्रीय विद्यालयों की स्वीकृतियाँ हमीरपुर के विकास की मिसाल हैं।

विकास शर्मा ने आरोप लगाया कि मौजूदा कांग्रेस सरकार ने प्रदेश के विकास को पीछे धकेल दिया है। आंतरिक मतभेद और अनुशासनहीनता के कारण विकास परियोजनाएँ ठप पड़ी हैं, और केंद्र से मिली योजनाओं को लागू करने में देरी की जा रही है। उन्होंने कहा कि जनता अब सब समझ चुकी है कि किसने प्रदेश के लिए ईमानदारी से काम किया और कौन केवल सियासत चमका रहा है।

शर्मा ने दोहराया कि भाजपा कार्यकर्ता और सांसद अनुराग ठाकुर हिमाचल और हमीरपुर के लिए निरंतर प्रयासरत हैं, और आने वाले समय में भी प्रदेश के हितों के लिए मजबूत आवाज़ बने रहेंगे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!