पिंगला में लोगों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी नशे से दूर रहने की अपील की

सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिंगला के छिम्बा बल्ह में शुक्रवार को सूचना एवं जन संपर्क विभाग से संबद्ध हिमाचल संगीत कला केंद्र मंच रसैण के कलाकारों द्वारा गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अनुसूचित जाति वर्ग के उत्थान के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं बारे जागरूक किया गया। लोगों को नशा के दुष्प्रभावों व नशा ना करने बारे जागरूक किया गया। प्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं, जन-कल्याणकारी नीतियों तथा नशा-मुक्त अभियान बारे ग्रामीणों को जागरूक किया गया। कलाकारों ने इस वर्ग के लिए चलाई जा रही डॉ अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति योजना, स्वर्ण जयंती आवास योजना, शिक्षा, स्वरोजगार, एकल नारी विधवा आवास व पेंशन, ई-टैक्सी आदि योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत पिंगला के प्रधान कुलदीप सिंह तथा उपप्रधान विनोद कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!