कांग्रेस पार्टी द्वारा आज गांधी चौक पर वोट चोर गद्दी छोड़”अभियान के तहत जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

हमीरपुर के गांधी चौक पर कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान के तहत जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व शहरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष अनिरुद्ध ठाकुर ने किया, जिसमें प्रदेश महासचिव अखिलेश चौधरी, जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष बिशव शामा और विधानसभा उपाध्यक्ष रजत राणा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

 

विरोध प्रदर्शन भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।

हस्ताक्षर अभियान: लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया और अपना समर्थन दिया।

– नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष टोनी ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया।

कांग्रेस पार्टी का उद्देश्य मतदाता सूची में अनियमितताओं और वोट चोरी के आरोपों के खिलाफ आवाज उठाना है। पार्टी ने देश भर में “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान शुरू किया है, जिसमें लोगों को जागरूक करने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए समर्थन जुटाने का प्रयास किया जा रहा है

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!