थाना बरोटीवाला के गाँव साईं में पूर्व उपप्रधान पर पड़ोसी ने गोली चलाई, आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज

शुक्रवार को लगभग 01:30 बजे पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि गांव साई, बस स्टैंड के समीप, पूर्व उपप्रधान सोहन सिंह को उनके पड़ोसी सुरेश कुमार उर्फ आूकू, पुत्र रघुवीर, निवासी गांव खाली ने गोली मार दी। घटना के समय, दोनों के बीच किसी विवाद के कारण यह अपराधिक घटना हुई, और गोली चलने के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।घायल सोहन सिंह को तुरंत सी.एच.सी. बद्दी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया और उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे के उपचार हेतु पी.जी.आई., चंडीगढ़ रैफ़र कर दिया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा घटनास्थल का गहनता से जांच करके अपराध स्थल का निरीक्षण किया, साक्ष्यों को फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम के माध्यम के संकलित किया और आरोपी की तलाश में विशेष टीम गठित कर कार्यवाही शुरू कर दी है। एस पी विनोद धीमान ने बताया कि घटना के संबंध में कानूनी कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है। घायल सोहन सिंह की पी.जी.आई. चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। उक्त घटना के संबंध में थाना बरोटीवाला में हत्या एवं शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा आगामी अन्वेषण जारी है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!