धनेटा पुलिस चौकी में पुलिसकर्मियों की आपसी नोंकझोंक मामले में एस.पी. ने लिया कड़ा संज्ञान  मामले में शामिल तीनों पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन में किया शिफ्ट 

जिला की धनेटा पुलिस चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों की आपसी नोकझोंक के मामले को एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने इस मामले में शामिल तीनों पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में शिफ्ट किया है। वही इस मामले को लेकर एंक्वायरी कमिटी भी गठित की गई है। एंक्वायरी कमिटी की रिपोर्ट आने के उपरांत इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। वहीं एस.पी. द्वारा अपनाएंगे इस सख्त रवैये के मद्देनजर इन पुलिस कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। सूत्रों के मुताबिक दिवाली पर्व उपरांत इन पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। 

यह है मामला

13 अक्तूबर की शाम को पुलिस चौकी धनेटा में तैनात तीन पुलिसकर्मियों में किसी बात को लेकर आपस में तीखी नोक झोक हो गई। इसके उपरांत पुलिस चौकी के कुछ कर्मचारी और स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना एस.पी हमीरपुर तक पहुंचाई। इस मामले की शिकायत करते हुए शिकायतकर्ताओं ने बताया कि पुलिस चौकी धनेटा में किसी बात को लेकर शोर शराबा और बहस बाजी हो रही है। इसके उपरांत एस.पी ने इस मामले में शामिल तीनों पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन में शिफ्ट कर दिया है। वही इस मामले को लेकर इंक्वारी कमिटी भी गठित कर दी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दिवाली पर्व के उपरांत यह गठित विभागीय इंक्वारी कमिटी इन पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज कर मामले की गहनता जांच करेगी। इसके उपरांत यह रिपोर्ट एसपी हमीरपुर को भेजी जाएगी।

इसके बारे में पुष्टि करते हुए एस.पी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस कर्मियों को पुलिस लाइन शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर इंक्वारी भी की जा रही है। इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!