मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से मुलाकात की!

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और पूर्व प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ल से मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान हिमाचल प्रदेश की राजनीति और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा हुई।

 

मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह शिष्टाचार भेंट थी, लेकिन प्रदेश की राजनीति पर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के गठन और सरकार में संभावित बदलावों पर चर्चा हुई।

 

सूत्रों के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में जल्द ही बड़ा बदलाव हो सकता है, जिसमें संगठन और सरकार दोनों में फेरबदल शामिल हो सकते हैं। मुख्यमंत्री सुक्खू और उपमुख्यमंत्री अग्निहोत्री की दिल्ली यात्रा के बाद इन चर्चाओं में और तेजी आई है

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!