Disaster risk reduction awareness programs were held in Badu and Rohada. Information on disaster prevention was provided through street plays.

बाडू व रोहाड़ा में आयोजित हुआ आपदा जोखिम न्यूनीकरण जागरूकता कार्यक्रम नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी गई आपदाओं से बचाव की जानकारी

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य से तथा सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सहयोग से समर्थ-2025 अभियान के अंतर्गत निहरी तहसील के ग्राम पंचायत बाडू और ग्राम पंचायत रोहाड़ा में आपदा जोखिम न्यूनीकरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग से संबद्ध सरस्वती कला मंच अलसिडी के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने नाट्य प्रस्तुति के जरिये सुरक्षित भवन निर्माण, प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, आग लगने की स्थिति में सावधानी बरतने तथा भूकंप जैसी आपदाओं के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि नदी-नालों के समीप भवन निर्माण से बचना चाहिए तथा आपदा की स्थिति में प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कांडी बाड़ी (बाडू) के प्रधान श्री नेत्र सिंह, स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती अनीता वर्मा तथा ग्राम पंचायत रोहाड़ा के प्रधान विशेष रूप से उपस्थित रहे।
powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!