राहेरा नाले में फंसी लगभग 50 हजार मछलियों के बच्चों को मत्स्य विभाग ने बचाया

मत्स्य पालन विभाग के मत्स्य मंडल मंडी ने मंगलवार 11 नवंबर को तहसील धर्मपुर के संधोल क्षेत्र में राहेरा नाले के स्थिर पानी में फंसी लगभग 50 हजार मछलियों के बच्चों (फिश फ्राई) को सुरक्षित बचाया। स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही महशीर फार्म मच्छयाल के उप निरीक्षक मत्स्य के नेतृत्व में विभागीय टीम तुरंत मौके पर पहुंची और फंसी हुई मछलियों को सावधानीपूर्वक पास के ताजे बहते जल स्रोत में स्थानांतरित किया।

 

सहायक निदेशक मत्स्य नीतू सिंह ने बताया कि त्वरित कार्रवाई के चलते हजारों मछलियों के बच्चों को बचाना संभव हो सका। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयास न केवल मत्स्य संसाधनों के संरक्षण में सहायक होते हैं, बल्कि प्राकृतिक जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि समय पर दी गई सूचना एवं सक्रिय भागीदारी से यह कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो पाया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!