रविंदर सिंह रवी ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल से की मुलाकात

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रविंदर सिंह रवी आज अपने मंडल कार्यकारिणी पदाधिकारियों सहित समीरपुर पहुंचे और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. प्रेम कुमार धूमल से शिष्टाचार भेंट की।

 

इस दौरान संगठनात्मक विषयों और प्रदेश की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई। रविंदर सिंह रवी ने कहा कि प्रो. धूमल पार्टी के मार्गदर्शक हैं और उनका अनुभव भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने बताया कि भाजपा जमीनी स्तर पर संगठन को और मजबूत करने हेतु निरंतर प्रयासरत है और इसी क्रम में मंडल स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जा रही है।

 

प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने भी मंडल पदाधिकारियों से संगठनात्मक मजबूती, जनता तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाने और आने वाले चुनावों के मद्देनजर बूथ स्तर पर सशक्त टीम तैयार करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की पहचान विकास और जनसेवा की राजनीति है, जिसे प्रत्येक कार्यकर्ता ने निरंतर आगे बढ़ाना है।

 

इस दौरान मंडल अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रो. धूमल के मार्गदर्शन को अपने लिए गर्व और उत्साह का विषय बताया।

 

 

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!