शक्तिपीठ श्री चिंतपूर्णी माता मंदिर में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी) के प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी के चरणों में शीश नवाया। उनके साथ प्रसिद्ध पंजाबी गायक मनी लाडला, मंदिर न्याय संचालन समिति के सदस्य श्री संजीव कालिया तथा श्री रवि पराशर भी उपस्थित रहे।
राजीव राणा ने कहा—
“माता रानी की पावन चौखट पर आकर ऊर्जा, विश्वास और सेवा का संकल्प और मजबूत होता है। चिंतपूर्णी धाम से मिली शक्ति जनसेवा के रास्ते को और दृढ़ बनाती है।”
दर्शन उपरांत प्रदेश चेयरमैन राजीव राणा ने जेएमडी ग्रुप ऑफ कम्पनिज़ द्वारा चिंतपूर्णी में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
इस अवसर पर जेएमडी ग्रुप के मालिक श्री राकेश सिंगल ने उनका हार्दिक स्वागत किया और सम्मान-पत्र व स्मृति चिन्ह भेंट कर विशेष सम्मानित किया।
राजीव राणा ने कहा—
“ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने, स्थानीय कौशल को प्रोत्साहित करने और क्षेत्र के आर्थिक-सांस्कृतिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। राकेश सिंगल जी द्वारा दिया गया सम्मान मेरे लिए प्रेरणा है कि मैं असंगठित कामगारों और प्रदेशवासियों की आवाज़ को और बुलंद कर सकूं।”
उन्होंने आगे कहा कि वे माता रानी की कृपा से आगे भी असंगठित मजदूरों, कर्मचारियों, युवाओं और जरूरतमंद वर्ग के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे
