टोनी देवी आवाहदेवी राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्य पर विक्रमादित्य सिंह ने जताई नाराजगी  कहा, कम्पनी को पैच वर्क में कार्य करना चहिए था। 

पवन धीमान : प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर विक्रमादित्य सिंह ने निर्मााधीन राष्ट्रीय राजमार्ग 03 के निर्माण कार्य में जुटी कंपनी की कार्य प्रणाली पर बेहद नाराजगी जताई है। वीरवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के लगदेवी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस राष्ट्रीय राजमार्ग 03 (टोनी देवी, आवाहदेवी) के निर्माण में जुटी कम्पनी की बेतरतीब कार्यप्रणाली से सैकड़ो हजारों लोग प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा, कम्पनी को पैच वर्क में कार्य करना चहिए था। पहले 10 किलोमीटर, के निर्माण कार्य को सिरे चढ़ाती उसके उपरांत अगले कार्य को शुरू करती। इस कंपनी के बेतरतीब कार्य से इस राष्ट्रीय राजमार्ग की जद में आने वाले सैंकडो परिवार संकट में हैं। उन्होंने कहा कि इस कंपनी की कार्यप्रणाली के बेतरतीब कार्य और यहां के प्रभावित लोगों को हो रहे नुकसान के संदर्भ में उन्होंने मोर्थ के अधिकारियों से बैठके भी की हैं ताकि लोगों के समस्याओं का निदान हो सके। 

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!