भारतीय जनता पार्टी मंडल बड़सर की मोर्चों एवं प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण और विस्तृत परिचय बैठक वीरवार को सागर व्यू होटल, बड़सर में उत्साहपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष श्री संजीव शर्मा ने की, जबकि जिला महामंत्री एवं विधानसभा क्षेत्र प्रभारी श्री अजय रिंटू ने मुख्य वक्ता के रूप में मार्गदर्शन दिया। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय एवं सक्रिय विधायक श्री इंद्रदत्त लखनपाल बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे
संगठनात्मक मजबूती पर बना ठोस रोडमैप — बूथ से लेकर मंडल तक सक्रियता बढ़ाने पर जोर
बैठक में मंडल के संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ बनाने के लिए विस्तृत चर्चा हुई। संगठन विस्तार को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए निम्न निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए
अनुसूचित जाति मोर्चा में 10 कार्यकर्ताओं की नियुक्ति
पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति अभियान को गति देना
इन निर्णयों पर मोर्चों और प्रकोष्ठों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
—
4 दिसंबर की धर्मशाला आक्रोश रैली को लेकर बना बड़ा लक्ष्य — प्रत्येक मंडल से 300 कार्यकर्ता होंगे शामिल
बैठक में 4 दिसंबर को धर्मशाला के जोरावर स्टेडियम में कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ होने वाली भाजपा की वृहद आक्रोश रैली पर विस्तृत चर्चा की गई
विधायक इंद्रदत्त लखनपाल का तीखा प्रहार — “सुक्खू सरकार जनविरोधी, तानाशाह और पूरी तरह विफल”
मुख्य अतिथि एवं स्थानीय विधायक श्री इंद्रदत्त लखनपाल ने कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा सुक्खू सरकार का रवैया तानाशाही और जनविरोधी है। भ्रष्टाचार चरम पर है। 4 दिसंबर की रैली में जनता इस सरकार की नाकामियों के विरुद्ध भारी संख्या में अपनी आवाज बुलंद करेगी।
इस महत्वपूर्ण बैठक में भाजपा के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी एवं मोर्चा प्रमुख उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संकल्प लिया कि बड़सर मंडल 4 दिसंबर की रैली को ऐतिहासिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी
