बद्दी में रातभर कड़ी चेकिंग, पुलिस ने 16 नाके स्थापित कर क्षेत्र को किया था सील

बीबीएन 23 नवंबर कविता गौतम 

 

पुलिस जिला बद्दी में अन्य राज्यों से लगते इलाकों में सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से बीती रात करीब 16 नाके स्थापित किए गए थे। इन नाकों के माध्यम से पूरे BBN क्षेत्र को एक तरह से पूरी तरह सील कर सावधानीपूर्वक वाहनों की जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों तथा दस्तावेज़ों की गहन चेकिंग की गई।

चेकिंग के दौरान एमवी एक्ट के तहत कई चालान भी जारी किए गए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर उचित कार्रवाई की गई। इस तरह के चेकिंग नाकों से कानून-व्यवस्था को मज़बूती और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलता है।

एसपी बद्दी विनोद धीमन ने स्वयं कई नाकों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बद्दी पुलिस द्वारा क्षेत्र की सुरक्षा और नागरिकों की सुरक्षा के तहत ऐसे चेकिंग नाके आगे भी समय-समय पर लगाये जाते रहेंगे, ताकि क्षेत्र को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाया जा सके।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!