कंसा मैदान को हो रही क्षति पर जनप्रतिनिधियों का निरीक्षण, 29 नवंबर को होगी संयुक्त बैठक

नेरचौक : बल्ह उपमंडल के विधायक इंद्र सिंह गांधी ने मंगलवार दोपहर  कंसा मैदान के आसपास की पंचायतों की जनता द्वारा उठाए गए मुद्दे पर आयोजित बैठक में भाग लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि डीएवी स्कूल द्वारा कंसा खड़ में बनाई जा रही दीवार से मैदान को क्षति पहुंच रही है, जिसके चलते क्षेत्र में रोष है।

 

बैठक में पूर्व कांग्रेस विधायक प्रकाश चौधरी और एपीएमसी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया भी मौजूद रहे। तीनों जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय जनता व खेल प्रेमियों के साथ मिलकर स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया और समस्या पर विस्तृत चर्चा की।

 

जनप्रतिनिधियों और जनता ने सहमति से निर्णय लिया कि इस मुद्दे को लेकर स्कूल प्रबंधन समिति और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ 29 नवंबर 2025 को शाम 3 बजे कंसा मैदान में संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी, ताकि समाधान का रास्ता निकाला जा सके।

 

स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि आगामी बैठक में मैदान की सुरक्षा और भविष्य को ध्यान में रखते हुए उपयुक्त निर्णय लिया जाएगा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!