तमिलनाडु में भीषण सड़क हादसा, दो सरकारी बसों के बीच टक्कर, 8 लोगों की मौत, कई घायल

चेन्नई। तमिलनाडु में कराईकुडी के समीप रविवार को दो सरकारी बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई और 20 से अधिक घायल हो गए। हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना कराईकुडी से लगभग 15 किलोमीटर दूर हुई और 11 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 8 महिलाएं, दो पुरुष और एक बच्चा शामिल हैं। 

वरिष्ठ जिला, पुलिस और अग्निशमन सेवा कर्मी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया जा रहा है। दुर्घटना के समय एक बस कराईकुडी जा रही थी और दूसरी बस मदुरै की ओर जा रही थी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!