पवन धीमान, हमीरपुर
हमीरपुर जिले में अपनी मजबूत छवि बनाने वाले पूर्व एस.पी. भगत सिंह ठाकुर के सेवानिवृत्त होने के महज चार घंटे बाद ही नए एस.पी. बलबीर सिंह ठाकुर ने रविवार शाम को जिले का कार्यभार संभाल लिया। इसके साथ ही जिले में पुलिस प्रशासन की कमान एक बार फिर अनुभवी अधिकारी के हाथों में आ गई है।
पूर्व एस.पी. भगत सिंह ठाकुर, जो नशा माफिया के कारोबार में लिप्त लोगों के लिए दहशत का पर्याय बने हुए थे, के विदाई समारोह के बाद ही शाम करीब 4 बजे नए एस.पी. बलबीर सिंह ठाकुर ने एस.पी. कार्यालय पहुँचकर तत्परता के साथ ड्यूटी ज्वाइन कर ली।
माना जा रहा है कि बलबीर सिंह ठाकुर का हमीरपुर में पूर्व अनुभव उनके लिए इस नई भूमिका में लाभप्रद सिद्ध होगा। वे पहले भी हमीरपुर में एएसपी रह चुके हैं। इससे पहले वे धर्मशाला में एसपी बिजलैंस के रूप में प्रदान करें रहे थे वह बिलासपुर जिला के रहने वाले हैं
जिलावासी नए एस.पी. के नेतृत्व में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के मोर्चे पर नई ऊर्जा और कड़े प्रयासों की उम्मीद कर रहे हैं। मान्यवरों का मानना है कि बलबीर सिंह ठाकुर का अनुभव जिले की चुनौतियों से निपटने में कारगर साबित होगा।
