हमीरपुर व्यापार मंडल ने शहर को सुंदर और व्यवस्थित बनाने के लिए आज नगर निगम के कमिश्नर से बैठक की गई को जिस में केई अहम मांगें रखी हैं। इनमें बाजार क्षेत्र से रेहड़ी-फेरी को तीन जगह स्थान चुना गया है बीएसएनएल के नजदीक ट्रॉल यूनियन के पास और भोटा चौक पुरानी सब्जी मंडी के पास स्थानांतरित करना, पार्किग सुविधाओं का विस्तार और व्यापार भवन का निर्माण शामिल है।
व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमित ठाकुर ने मांग की है कि बाजार क्षेत्र में होने वाली भीड़ और अव्यवस्था को कम करने के लिए रेहड़ी-फेरी वालों को ट्रॉल यूनियन के पास स्थानांतरित किया जाए। यहां पर्याप्त जगह है, जहाँ दुकानें देकर सरकार को अतिरिक्त आय भी हो सकेगी तथा उन्होंने कहा कि ट्रॉला यूनियन के पास एक ग्राउंड बनाया जाए, ताकि शहर में पार्किंंग सुचारू रूप से चल सके और सार्वजनिक समारोहों के लिए एक वैकल्पिक स्थान मिल सके।
व्यापार मंडल की मांग है कि नगर निगम कार्यालय के सामने स्थित सरकारी स्कूल में छात्रों की संख्या कम है। यहाँ शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और पार्किंंग सुविधा विकसित की जा सकती है तथा शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएँ तथा बैरिकेड्स की जगह डिजिटल वेरी गेट लगाए जाएँ, जिससे सुरक्षा बढ़े और शहर का सौंदर्य निखरे।
साथ ही सुमित ठाकुर ने कहा कि व्यापारियों के लिए एक अलग भवन बनाया जाए, जहाँ वे बैठकें और कार्यक्रम आयोजित कर सकें।
सुमित ठाकुर ने बताया कि शहर में सुबह और शाम के समय ट्रैफिक जाम एक गंभीर समस्या है। उन्होंने कहा, “डांगक्वाली और नादौन चौक जैसे संवेदनशील इलाकों में वन-वे व्यवस्था और चौक चौड़ा करने जैसे उपाय जरूरी हैं। प्रशासन को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए।”
हमीरपुर व्यापार मंडल की ये मांगें शहर के विकास और व्यवस्था में सुधार के लिए अहम हैं। इन पर अमल करने से न केवल शहर का कायाकल्प होगा, बल्कि व्यापारियों और आम जनता को भी राहत मिलेगी। प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्रवाई की उम्मीद व्यक्त की जा रही है।
