हमीरपुर । हमीरपुर जिला के समताना गांव के होमगार्ड जवान रवि कुमार सुपुत्र सुरजीत सिंह ने ईमानदारी का परिचय दिया। मिली जानकारी के अनुसार ऊना से धंगोटा इलैक्ट्रानिक्स के सामान की सप्लाई करने जा रहे एक टैंपो ड्राईवर को हमीरपुर के होमगार्ड में तैनात रवि कुमार ने हजारों का नुक्सान होने से बचाया। होमगार्ड ने जानकारी देते हुए बताया कि जब वह अपनी डयूटी से घर जा रहे थे तो उन्हें धंगोटा से पीछे बीच सड़क पर एक बाशिंग मशीन का डिब्बा पड़ा दिखाई दिया उन्होंने बाईक रोककर देखा तो इसमें बाशिंग मशीन थी। उन्होंने उसके बाद ट्राला किया और उस बाशिंग मशीन को धंगोटा बाजार ले गए जहां पर इलैक्ट्रानिक्स की दुकान पर पता किया कि कोई सप्लाई की गाड़ी तो नहीं आई तो इस पर दुकादार ने बताया कि मुझे सप्लाई देकर गए हैं परंतु एक पीस कम पाया दिया है। उन्होंने इस बारे जब इलैक्ट्रानिक्स की दुकान पर बताया कि बाशिंग मशीन बीच सड़की पर मिली है तो उक्त टैंपो ड्राईवर वापिस उधर पहुंचा और बाशिंग मशीन मिलने पर बहुत खुश हुआ। इस पर उसने होमगार्ड के जवान रवि कुमार का धन्यवाद किया और कहा कि हिमाचल में अभी भी ईमानदारी जिंदा है उन्होंने कहा की जब भी वह ईमानदारी की मिशाल देंगे तो वह हमीरपुर निवासी होमगार्ड के जवान का नाम सबसे पहले बताएंगे।
