हमीरपुर पुलिस का बड़ी कार्रवाई, नशा माफिया के पांच आरोपी गिरफ्तार, चार-चार दिन की रिमांड पर

जिले में नशे के काले कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए हमीरपुर पुलिस ने शुक्रवार और शनिवार को लगातार बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग मामलों में कुल पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी नशीले पदार्थों की बिक्री और तस्करी के आरोप में पकड़े गए हैं। अदालत ने इन सभी को चार-चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है, ताकि गहन पूछताछ से इस नशा तंत्र के बड़े सूत्रधारों तक पहुंचा जा सके। पुलिस की सख्ती का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज दो दिनों में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट की कड़ी धाराओं 21, 29, 61 और 85 के तहत तीन नए केस दर्ज किए गए।
शुक्रवार को दर्ज एफआईआर क्रमांक 329/2025 में परस (पिता परमजीत), अंकुश शर्मा (पिता अमरनाथ) और रोहित कुमार (पिता अजय कुमार) को गिरफ्तार किया गया। इसी दिन दर्ज दूसरे मामले (एफआईआर क्रमांक 330/2025) में सुर्यांश (पिता राकेश कुमार) को अरेस्ट किया गया है। 331/2025) में गगनदीप सिंह पिता प्रीतम चांद
पुलिस के मुताबिक, सूर्यन्श पर पहले भी इसी तरह के गंभीर मामले दर्ज हैं, जिससे जाहिर होता है कि वह इस अपराध में बार-बार लिप्त रहा है। इस कार्रवाई की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शनिवार को एफआईआर क्रमांक 331/2025 में गगनदीप सिंह (पिता प्रीतम चंद) को पकड़ा गया। अदालत ने इन सभी चारों आरोपियों को चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
इन कार्रवाइयों पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह जिले में नशीले पदार्थों की बढ़ती चपेट में युवाओं को बचाने और ड्रग्स सप्लाई चेन को तोड़ने की एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। रिमांड के दौरान गिरफ्तार युवकों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश होगी कि उन्हें नशीला सामान कहां से मिल रहा था और उनका नेटवर्क कितना बड़ा है। एक ही व्यक्ति का दोबारा इसी तरह के मामलों में सामने आना चिंता बढ़ाने वाला है और पुलिस का पूरा ध्यान अब इस जाल के ऊपरी कड़ियों तक पहुंचने पर है। पुलिस ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है कि अगर कहीं भी नशे के कारोबार या इस्तेमाल की जानकारी मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। नशे के खिलाफ यह जंग अब और तेज होती दिख रही है।
powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!