फोरलेन कंपनी के क्वार्टर में आग लगने से युवक की मौत

पुलिस थाना जवाली के अंतर्गत कोटला में फोरलेन कंपनी के कारीगरों के ठहरने के लिए बनाए गए क्वार्टर में गत देर रात्रि अचानक आग लगने से एक युवक की झुलसने से मौत हो गई, जबकि अन्य पांच ने भाग कर अपनी जान बचाई। मृतक की पहचान रोहित बरला (19) पुत्र अनिल बरला निवासी बुड़नी रांची के रूप में हुई है। पठानकोट-मंडी फोरलेन निर्माण कंपनी ने कैहरना में कामगारों के ठहरने के लिए क्वार्टर बनाए हैं। क्वार्टर में अचानक आग लग गई और युवक की झुलसने से मौत हो गई जबकि अन्य पांच लोगों

 

 

 

ने भागकर अपनी जान बचाई। मौत का ग्रास बने युवक ने भी भागने की कोशिश की, लेकिन बाहर गैलरी में ही उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को भी दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौका पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया जबकि केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने अग्निकांड की पुष्टि की है।

जवाली से राजेश कतनौरिया कि रिपोरट !

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!