हमीरपुर के सिंघम इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने 3 युवकों से 6.18 ग्राम चिट्टा किया बरामद

हमीरपुर जिला में पुलिस विभाग में सिंघम के नाम से लोकप्रिय हो रहे इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने वार अगेंस्ट ड्रग्स अभियान के तहत चिट्टे खात्मे और जिला को ड्रग्स फ्री बनाने के लिए दिन रात एक कर दिए हैं। चिट्टा माफिया के बड़े-बड़े सप्लायरों को सलाखों के पीछे धकेलने वाले थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने पुलिस ने वीरवार शाम को साहनवी में 3 युवकों अक्षित कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी बुआना , अकील खान पुत्र दिलावर कपोटी और मुकुल पुत्र सुरेश निवासी गुलेला हमीरपुर से चिट्टे की 6.18 ग्राम की खेप बरामद की है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ये तीनों युवक भोटा से मोटरसाइकिल पर सवार होकर हमीरपुर की तरफ आ रहे थे। इस दौरान इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह ने अपनी टीम के साथ साहनवी के पास उन्हें चिट्टे के साथ दबोच लिया। पुलिस ने इन युवकों के एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है। सदर पुलिस द्वारा चिट्टा सप्लायरो और सेवन करने वाले लोगों के खिलाफ की जा रही कडी कार्रवाई को स्थानीय लोग बेहद सराहनीय बता रहे हैं।

मामले की पुष्टि एडिशनल एस.पी. राजेश उपाध्याय ने की है उन्होंने बताया कि तीन युवकों से चिट्टा बरामद हुआ है। युवकों को एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!