हमीरपुर जिला के अंतर्गत दो व्यक्तियों को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया है

बड़सर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देर शाम को एक व्यक्ति चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया है पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि व्यक्ति के पास लगभग दो ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है नशे के बढ़ते मामले को लेकर एक बार फिर से हमीरपुर पुलिस सक्रिय हो गई है शुभम शर्मा 26 वर्ष पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम डाकघर कनोह तहसील बड़सर के अंतर्गत गलोड क्षेत्र में गस्त के दौरान पकड़ा गया है वही दूसरा आरोपी निजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आकाश शर्मा उम्र 27 वर्ष पुत्र बालकृष्ण शर्मा निवासी गांव नैरी हमीरपुर के समलेहडा जंगल में पकड़ा गया है आरोपी आकाश शर्मा के पास एक छोटी वेंईग मशीन भी प्रताप हुई है इसके चलते पुलिस तस्करी के पहलू भी जांच कर रही है पुलिस अधीक्षक हमीरपुर पल्लवी ठाकुर ने बताया कि दोनों आरोपियों के ऊपर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!