बीती देर रात पालमपुर प्रवास के दौरान हिमाचल प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भोरंज विधानसभा क्षेत्र के बलोखर गाँव में एक सादगी भरा और आत्मीय उदाहरण प्रस्तुत किया।
हमीरपुर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शिवांशु धीमान एवं उनके परिवारजनों द्वारा जब सड़क पर उप मुख्यमंत्री के काफिले को रोककर सादे भाव से अपने घर जलपान का आग्रह किया गया, तो मुकेश अग्निहोत्री ने बिना किसी औपचारिकता के तुरंत आग्रह स्वीकार किया।
एक साधारण कार्यकर्ता को विशेष सम्मान देते हुए उप मुख्यमंत्री स्वयं उनके घर पहुँचे, परिवारजनों से आत्मीय संवाद किया और जलपान उपरांत अपने निर्धारित कार्यक्रम के लिए पालमपुर रवाना हुए।
इस आत्मीय मुलाकात के दौरान एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष भी उपस्थित रहे, जिससे यह क्षण और भी स्मरणीय बन गया।
यह घटनाक्रम न केवल माननीय उप मुख्यमंत्री की सादगी, संवेदनशीलता और संगठन के प्रति सम्मान को दर्शाता है, बल्कि यह भी प्रमाणित करता है कि कांग्रेस नेतृत्व आज भी ज़मीनी कार्यकर्ताओं से सीधा और भावनात्मक जुड़ाव रखता है।
