पंजाब में मांन सरकार गहरी नींद में सोई हुई है यहां लोगों को कोई कानून का डर नहीं है इंसान को गाजर मूली की तरह काटा जा रहा है हर दिन हो रही है हत्याएं पंजाब के मोगा में कांग्रेस पार्टी के नेता पर हमला हुआ है। मोगा के शहीद भगत सिंह नगर में दोपहर 3 बजे घर में बैठे कांग्रेस के पूर्व पार्षद को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी।
पंजाब के मोगा में कांग्रेस पार्टी के नेता पर हमला हुआ है। मोगा के शहीद भगत सिंह नगर में दोपहर 3 बजे घर में बैठे कांग्रेस के पूर्व पार्षद को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल पूर्व पार्षद नरिंदरपाल सिद्धू को मोगा के मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। मौके पर पुलिस के सारे उच्च अधिकारी और फॉरेंसिक टीम पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक हमलावारों ने नरिंदपाल सिद्धू को दो गोलियां मारी हैं। इस हमले को दो आरोपियों ने अंजाम दिया और फरार हो गए
जानकारी के अनुसार पूर्व पार्षद परिवार के साथ घर में बने पार्क में बैठे हुए थे। इसी दौरान दो युवक वहां आए, जिनके चेहरे कपड़े से ढके हुए थे। आरोपी घर में घुसे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलीबारी में नरिंदरपाल सिद्धू को दो गोलियां लगी हैं। एक गोली पैर और एक कंधे पर लगी है।
