हिमाचल प्रदेश में डॉक्टरों की हड़ताल में मरीजों को काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। ओपीडी न चलने से मरीजों के ऑपरेशन भी नहीं है
इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे रेजिडेंट डॉक्टर और मेडिकल ऑफिसर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। इस कारण अस्पताल में ओपीडी सेवाएं प्रभावित रहीं और मरीज उपचार के लिए यहां वहां भटकते रहे। वहीं डीडीयू में ओपीडी सेवा पूरी तरह ठप रही। ओपीडी न चलने से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और कई ऑपरेशन भी नहीं हुए। आईजीएमसी और केएनएच में करीब 75 ऑपरेशन टालने पड़े हैं। आईजीएमसी में सिर्फ जरूरी ऑपरेशन ही हुए। अस्पताल में आम दिनों में 50 के करीब ऑपरेशन होते हैं लेकिन अब आठ से दस सर्जरी ही हो रही हैं।
