देई 2.0 के तहत मुंदडू में किशोरी मेला आयोजित

बाल विकास परियोजना मंडी सदर के अंतर्गत बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत देई 2.0 कार्यक्रम की निरंतरता में वृत नेरचौक द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, मुंदडू में किशोरी मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य स्नेहलता ने की।

 

मेले में आयुष विभाग की डा. नेहा वर्मा ने मासिक धर्म स्वच्छता, पोषण एवं किशोरावस्था से जुड़ी स्वास्थ्य जानकारियां दीं, जबकि योग प्रशिक्षक गोविन्द कुमार ने योगाभ्यास करवाया। प्रतिभागियों को बाल विवाह रोकथाम अधिनियम, 2006 तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जागरूक किया गया।

 

इस अवसर पर चित्रकला एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। चित्रकला प्रतियोगिता में चेतना प्रथम, बंदिता द्वितीय तथा ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं, जबकि स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रियंका प्रथम, शियानी द्वितीय एवं राधिका तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित लघु नाटक की प्रस्तुति और विद्यार्थियों की करियर काउंसलिंग भी की गई।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!