रिटायर अफसर को 1.18 करोड़ का चूना, साइबर ठगों ने सीबीआई अधिकारी बनकर पीडि़त को फोन पर डरा कर लगाई चपत*

प्रदेश की राजधानी शिमला में साइबर ठगों ने डिजिटल अरेस्ट दिखाकर शिमला में व्यक्ति से ठगे 1.18 करोड़ की राशि ठग ली। व्यक्ति रिटायर अधिकारी हैं, जिन्हें भवनों का किराया भी अच्छा आता था। फोन की एक कॉल, सामने खुद को सीबीआई अधिकारी बताने वाला शख्स, गंभीर अपराधों का आरोप और तुरंत गिरफ्तारी की धमकी, इसी डर के जाल में फंसकर शिमला के एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने एक करोड़ 18 लाख 48 हजार रुपए ठग लिए। यह मामला सीधे तौर पर डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का है। इसमें कानून के नाम पर डराकर पीडि़त को पूरी तरह मानसिक रूप से तोड़ दिया गया। साइबर पुलिस थाना शिमला में दर्ज शिकायत के अनुसार शिमला निवासी एक शख्स को फोन और ऑनलाइन माध्यमों से संपर्क कर ठगों ने खुद को सीबीआई का अधिकारी बताया। कॉल करने वाले ने कहा कि पीडि़त का नाम मनी लॉन्ड्रिंग, नशीले पदार्थों की तस्करी और बैंक खातों के दुरुपयोग जैसे गंभीर मामलों में सामने आया है और यदि उसने तुरंत सहयोग नहीं किया तो उसकी तत्काल गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

साइबर ठगों ने बातचीत के दौरान जानबूझकर बेहद डरावना माहौल बनाया, कानूनी कार्रवाई, बैंक खाते फ्रीज होने और सामाजिक बदनामी का डर दिखाया। इसी क्रम में पीडि़त को यह भी बताया गया कि उसे डिजिटल सर्विलांस में रखा गया है,

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!