बीबीएन 3 जनवरी कविता शांति गौतम
नालागढ़ जिले के बद्दी नगर में सकल हिन्दू समाज के तत्वावधान में विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन जी एस रिजॉर्ट अमरावती के प्रांगण में रविवार 4 जनवरी को किया जाएगा। सम्मेलन में विश्व विख्यात हिन्दू शेरनी प्राची दीदी मंच से उपस्थित हजारों श्रद्धालुओं कोकुटुंब प्रबोधन पर मातृ शक्ति से आग्रह करेंगी कि अपने बच्चों को मोबाइल की बुरी लत मत लगने दो उसके बजाय उन्हें शस्त्र और शास्त्र दोनों का उपयोग करते आना चाहिए। अपने बच्चों को अच्छे संस्कार हमे देने है जो बड़े छत्रपति शिवाजी महाराज, महाराणा प्रताप और झांसी की रानी लक्ष्मी बाई जैसे बने वे पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव में आकर भारतीय परंपरा ओर संस्कृति से विमुख न हो।
संघ शताब्दी वर्ष के निमित्त हिंदू सम्मेलन का आयोजन संमें किया जाएगा ।जिसमें बद्दी नगर की 10 बस्तियों के लगभग 5100 से अधिक सनातनी लोग उपस्थित रहेगे।
गौरतलब है कि अयोध्या में श्री राम मंदिर जब बना तब पूरी दुनिया हर्ष उल्लास था। ऐसा ही पूरा वातावरण पुनः निर्मित होगा जिससे कि सरसंघचालक और प्रधानमंत्री स्वयं मंच से कहे कि आज से भारत में गौ माता का वध पूर्णतः प्रतिबंधित है।
