कांगड़ा में शराब के नशे में पत्नी की लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या, शरीर पर चोटों के निशानों ने खोली पोल

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। नगरोटा सूरियां रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की लोहे की रॉड से बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
मृतका की पहचान आरोपी की पत्नी के रूप में हुई है, जबकि आरोपी की पहचान 35 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। आरोपी पिछले करीब दस वर्षों से इस क्षेत्र में रह रहा था और बहरूपिया बनकर लोगों का मनोरंजन कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी ने शराब के नशे में घरेलू विवाद के दौरान इस वारदात को अंजाम दिया। महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के कई निशान पाए गए, जिससे हत्या का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि मृतका आरोपी की दूसरी पत्नी थी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!