निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर कार्यरत कंपनी पर गंभीर आरोप लगे हैं। अप्पर द्रोगन गांव के ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी रात के अंधेरे में जल्दबाजी में निर्माण कार्य निपटाने में लगी हुई है और गुणवत्ता के मानकों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है।
इसी को लेकर गांववासी आधी रात को स्वयं मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी मनमर्जी से और घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर सड़क निर्माण कर रही है, जिससे भविष्य में बड़ा खतरा हो सकता है।
ग्रामीणों ने निर्माण कंपनी को फसल मुआवजा भुगतान के लिए दो दिन का अल्टीमेटम दिया है। उनका साफ कहना है कि यदि तय समय सीमा यानी कल तक मुआवजा नहीं दिया गया, तो क्षेत्र में बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी निर्माण कंपनी की होगी।
