ब्रेकिंग न्यूज बुधवार सुबह दरकोटि क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि पहले पुराने रास्तों का निर्माण किया जाए

जिला हमीरपुर में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग-03 को लेकर लोगों का गुस्सा अब खुलकर सड़कों पर दिखाई देने लगा है। बुधवार सुबह दरकोटि क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग पर प्रदर्शन करते हुए दो टूक शब्दों में कहा कि पहले पुराने रास्तों का निर्माण किया जाए, उसके बाद ही नया कार्य आगे बढ़ाया जाए।
करीब 6 महीनों से उप्पर द्रोगन चौक पर रास्ता बहाल न किए जाने से नाराज़ लोगों को मजबूरन सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करना पड़ा। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि निर्माण कंपनी की लापरवाही के चलते चौक पर आवाजाही पूरी तरह बाधित है, जिससे स्कूली बच्चों, बुज़ुर्गों और आपातकालीन सेवाओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और निर्माण कंपनी को अवगत करवाया गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसी अनदेखी के चलते जनआक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द से जल्द रास्ता बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी निर्माण कंपनी और प्रशासन की होगी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!