हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव सिंह कंबर का जिला मंडी में 15 जनवरी से 17 जनवरी तक दौरा प्रस्तावित है। इस दौरान उनकी अध्यक्षता में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में निर्माण श्रमिकों के कल्याण से संबंधित योजनाओं को लेकर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
श्रम कल्याण अधिकारी अनिल ठाकुर ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 16 जनवरी को औट तथा 17 जनवरी को शिव मंदिर, सरकाघाट में जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में निर्माण श्रमिकों को बोर्ड में पंजीकरण की प्रक्रिया, पात्रता तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि पात्र श्रमिकों को शिविरों के दौरान मौके पर ही मार्गदर्शन एवं आवश्यक सहयोग भी उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही इन कार्यक्रमों के माध्यम से श्रमिकों के साथ-साथ आम जनता को भी बोर्ड की गतिविधियों और लाभकारी योजनाओं से अवगत कराया जाएगा।