मंडी सदर के तीन स्कूलों में वृत्त स्तरीय किशोरी मेले आयोजित, छात्राओं को किया गया सम्मानित

बेटी बचाओ बेटी पढाओ अभियान के तहत बाल विकास परियोजना मण्डी सदर द्वारा देई 2.0 कार्यक्रम के अंतर्गत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बग्गी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रजवाडी तथा राजकीय उच्च पाठशाला माण्डल में वृत स्तरीय किशोरी मेले आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य किशोरियों को स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा एवं सामाजिक विषयों के प्रति जागरूक करना रहा।

 

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बग्गी में आयोजित किशोरी मेले की अध्यक्षता प्रधानाचार्य वंदना शर्मा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रजवाडी में प्रधानाचार्य ममता दशरथ तथा राजकीय उच्च पाठशाला माण्डल में प्रधानाचार्य योगेश ठाकुर ने की।

 

किशोरी मेलों के दौरान छात्राओं को मासिक धर्म स्वच्छता, मोटे अनाज के महत्व, योग अभ्यास, करियर मार्गदर्शन तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही चित्रकला एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!