ये सिर्फ पौधे नहीं, पर्यावरण के लिए संजीवनी: सुशील ठाकुर

पौधारोपण से न केवल वन संपदा में वृद्धि होती है, बल्कि मानव जीवन के लिए आवश्यक ऑक्सीजन का स्रोत भी सशक्त होता है। जितने अधिक पौधे लगाए जाएंगे, उतना ही पर्यावरण संतुलित और समृद्ध होगा। यह बात जनसेवक एवं ऊखली पंचायत के उपप्रधान सुशील ठाकुर ने ऊखली गांव में जापानी फल के पौधों के वितरण के दौरान कही।

सुशील ठाकुर ने कहा कि उनका निरंतर प्रयास रहा है कि किसी न किसी माध्यम से प्राकृतिक संपदा को बढ़ाया जाए। इसी उद्देश्य से फलदार पौधों का वितरण किया जा रहा है। जापानी फल के पौधे इसलिए चुने गए हैं, ताकि लोगों को दोहरा लाभ मिल सके। ये पौधे एक ओर पेड़ बनकर पर्यावरण संरक्षण में योगदान देंगे, वहीं दूसरी ओर फल देकर परिवारों की खुशहाली बढ़ाएंगे।

उल्लेखनीय है कि सुशील ठाकुर पिछले करीब डेढ़ दशक से पर्यावरण संरक्षण की मुहिम चला रहे हैं। हर वर्ष मौसम के अनुरूप फलदार पौधों का वितरण विभिन्न पंचायतों में किया जाता है। अब तक अनेक पंचायतें इस अभियान से लाभान्वित हो चुकी हैं। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक करना और उन्हें पौधों की देखभाल के लिए प्रेरित करना है।

उन्होंने बताया कि पूर्व वर्षों में वितरित किए गए पौधे आज कई पंचायतों में पेड़ बनकर फल दे रहे हैं। इस वर्ष भी जनवरी माह में कई पंचायतों में हजारों जापानी फल के पौधे वितरित किए जा चुके हैं। शनिवार को ऊखली गांव में भी परिवारों को पौधे वितरित किए गए और उनसे आग्रह किया गया कि वे इनकी सही ढंग से देखभाल करें, ताकि भविष्य में ये पौधे पर्यावरण और परिवार—दोनों के लिए लाभकारी सिद्ध हों।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!