टीबी उन्मूलन अभियान के तहत डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा का सराहनीय प्रयास

 उन्मूलन अभियान के अंतर्गत आज डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने पी एच सी नाल्टी में पाँच तपेदिक रोगियों को गोद लेकर उन्हें प्रोटीन युक्त पोषण किट वितरित की। डॉ. वर्मा पिछले दो वर्षों से लगातार इस मानवीय और सामाजिक पहल के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता कर रहे हैं।

इस अवसर पर डॉ. वर्मा ने कहा —

“टीबी जैसी बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए समाज के हर वर्ग को आगे आना होगा। मैं सभी सक्षम लोगों से अपील करता हूँ कि वे भी एक-एक तपेदिक रोगी को गोद लें और उन्हें स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाने में योगदान दें। मिलजुलकर ही हम ‘टीबी मुक्त भारत’ के संकल्प को साकार कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुखु स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक नई क्रांति की इबारत लिख रहे हैं इसके तहत हमीरपुर में सुपर स्पेशलिटी विभागों की स्थापना और 650 करोड रुपए से कैंसर इंस्टीट्यूट की स्थापना उसमें एक मील का पत्थर साबित होगा”

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला तपेदिक नियंत्रण ऑफिसर डॉक्टर सुनील, क्षेत्र पर्यवेक्षक, टीबी प्रोग्राम टेक्नीशियन, स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं इलाके की आशा वर्कर विशेष रूप से उपस्थित रहे।

डॉ. वर्मा के साथ इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!