हमीरपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एक और सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई गई है।

हमीरपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत निरंतर कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सदर हमीरपुर पुलिस ने सटीक सूचना, सुदृढ़ निगरानी व्यवस्था तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड नंबर–3, प्रतापनगर क्षेत्र से 39.78 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

उक्त कार्रवाई के दौरान राजेश कुमार, ललित ठाकुर, नरेश कुमार, आदित्य पंडित एवं अनु कुमारी को मौके से गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में थाना सदर हमीरपुर धारा 21 व 29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा नशा तस्करी के नेटवर्क की विस्तृत जांच जारी है।

हमीरपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत एक और सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई अमल में लाई गई है। थाना सदर हमीरपुर पुलिस ने कनौल/भोटा क्षेत्र में नियमित गश्त व सतर्कता के दौरान बाइक सवार सुखविन्दर सिंह पुत्र रमेश चन्द निवासी गोंदपुर, तहसील हरोली, जिला ऊना तथा साहिल पुत्र बांकु राम निवासी पत्थल्यार, तहसील बड़सर, जिला हमीरपुर को काबू कर उनके कब्जे से 13.83 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

उक्त मामले में थाना सदर हमीरपुर में FIR संख्या 27/2026 दिनांक 20.01.2026 को धारा 21 व 29 एनडीपीएस अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

हमीरपुर पुलिस स्पष्ट करती है कि चिट्टा जैसे घातक मादक पदार्थों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत किसी भी स्तर पर कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के प्रावधानों के अनुसार कठोरतम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। समाज को नशामुक्त बनाने हेतु हमीरपुर पुलिस की कार्रवाई आगे भी इसी दृढ़ता के साथ जारी रहेगी।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!