वाह रे वन विभाग पिछले करीब एक हफ्ते से चलता रहा पेड़ों और आपकी जमीन को खत्म करने का काम, लोगों की सूचना पर ही आना तो क्यों रखा फील्ड स्टाफ 

वाह रे वन विभाग. जिला मुख्यालय के नजदीक ही आपकी वन्य संपदा को नुकसान हो रहा है और आपको कोई भनक नहीं लगी । आपकी कार्य प्रणाली संदेह के घेरे में है। जिला मुख्यालय के नजदीक 1 किलोमीटर दूर ही आपकी पिछले करीब चार-पांच दिनों से आपकी वन्य संपदा से खिलवाड़ होता रहा और आपको भनक तक नहीं लगी. क्या आपके फील्ड कर्मचारियो को अपनी ड्यूटी के बारे में जानकारी नहीं है। मुख्यालय के नजदीकी अणु क्षेत्र के वार्ड नंबर 1 मे एक धार्मिक स्थल मे तैनात कुछ लोगों द्वारा आपकी वन्य संपदा को भारी नुकसान पहुंचाया गया है, आपको क्यों भनक नहीं। सूचना मिली है कि शनिवार देर शाम को आप का विभाग हरकत में आ गया है। हैरानी इस बात की है कि इस क्षेत्र मे पिछले करीब 3,4 दिन से वन्य संपदा से हो रहे खिलवाड़ की भनक वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारी को क्यों नहीँ लग सकी? हैं। अणु के वार्ड नंबर 1 डिग्रीी कॉलेज केेे नजदीक एक धार्मिक स्थान के नजदीक चीड़ और अन्य पेड़ पौधों से हरी भरी भूमि को समतल करवाए जाने के कार्य से वन विभाग क्यों अनभिज्ञ रहा । इसमें जे.सी.बी मशीन का प्रयोग कर चीड़ के पेड़, पौधों और भूमि को नुकसान पहुंचा गया । जे.सी.बी की मदद से खुदाई कर पानी की पाइपो को भी अंडरग्राउंड करने की तैयारी भी कुछ दिनों से युद्ध स्तर पर थी। स्टेपनुमा फारेस्ट भूमि को समतल करने का कार्य किया जा रहा था। 

इसके बारे में डी.एफ.ओ. अंकित कुमार ने बताया की जानकारी मिलने के उपरांत वन विभाग की टीम मौके पर भेजी गई है। उन्होंने बताया कि कुछ लोगों द्वारा जमीन और पेड़ों को नुकसान पहुंचाने की डैमेज रिपोर्ट तैयार की जा रही है। विभाग द्वारा इस मामले में कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वन विभाग के सभी अधिकारी और कर्मचारी पूरी तरह मुस्तैद हैं

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!