स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, तरकवाड़ी में NAAC ग्रेड-B प्राप्त संस्थान द्वारा “21वीं सदी की शिक्षा में सीखने के अवसरों और चुनौतियों का रूपांतरण” विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। उप-प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जर्नल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च (वॉल्यूम-XIV, अंक-2) का विमोचन किया गया।
मुख्य वक्ता प्रो. कुलविंदर सिंह (पंजाबी विश्वविद्यालय, पटियाला) ने शिक्षक की बदलती भूमिका पर विचार रखे, जबकि मुख्य अतिथि डॉ. संजीव शर्मा, कुलपति, कैरियर पॉइंट यूनिवर्सिटी हमीरपुर ने तकनीक-आधारित शिक्षा पर बल दिया। प्रो. सुरेंद्र के. शर्मा ने शोध व नवाचार को समय की आवश्यकता बताया।
ऑनलाइन व ऑफलाइन तकनीकी सत्रों में विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने शिक्षा के नवाचार व चुनौतियों पर चर्चा की। समापन सत्र में प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में प्राध्यापकों, प्रशिक्षु शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा।
