परंपरागत खेल हमारी सांस्कृतिक पहचान : राजीव राणा

उतरी भारत के प्रसिद्ध सिद्ध पीठ  बाबा बालक नाथ परिसर में व्यापार मंडल एवं बाजार सुधार कमेटी द्वारा आयोजित विशाल दंगल में हिमाचल प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य राजीव राणा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। आयोजकों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया।

राजीव राणा ने कहा कि दंगल जैसे परंपरागत खेल हमारी सांस्कृतिक विरासत का अहम हिस्सा हैं, जो युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना से जोड़ते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

इस मौके पर व्यापार मंडल एवं बाजार सुधार कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!