विश्वसनीयता और शानदार डिजाइनों का अनूठा संगम, होटल हमीर में ज्वेलरी प्रदर्शनी का भव्य आगाज

: हमीरपुर योगा ऐसोसिएशन की अध्यक्ष स्वाति शर्मा ने आज होटल हमीर में बुद्धा मल एंड सन्स ज्वेलर्स, पालमपुर द्वारा आयोजित भव्य गहना प्रदर्शनी का शुभारंभ किया। यह चार दिवसीय प्रदर्शनी 3 फरवरी तक शहरवासियों को सोना, हीरा और चांदी के आकर्षक व नवीनतम डिज़ाइनों से रूबरू कराएगी।

प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए स्वाति शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजन न सिर्फ स्थानीय लोगों को बेहतरीन ज्वेलरी सुविधा प्रदान करते हैं, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक व सामाजिक जीवन में भी नई ऊर्जा भरते हैं। उन्होंने बुट्टा मल एंड सन्स की शुद्धता और विश्वसनीयता पर विश्वास जताया।

*ग्राहकों की मांग पर हो रहा है आयोजन*

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री मानिक करवाल ने बताया, “हमीरपुर व आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में हमारे ग्राहक पालमपुर आते रहे हैं। उनकी लगातार मांग थी कि हम हमीरपुर में एक भव्य प्रदर्शनी लगाएं। उसी विश्वास और अपेक्षा के चलते हम यहां हैं, ताकि ग्राहकों को उनके शहर में ही शानदार खरीदारी का अनुभव मिल सके।”

*पारंपरिक हिमाचली डिज़ाइन भी होंगे खास*

इस प्रदर्शनी में सोने और हीरे के आभूषणों के अलावा, चांदी के आभूषणों व बर्तनों की एक विस्तृत व आकर्षक रेंज भी उपलब्ध रहेगी। पारंपरिक हिमाचली डिज़ाइन के चांदी के कड़े और अन्य आइटम इस प्रदर्शनी के विशेष आकर्षणों में शामिल होंगे।

*विशेष छूट का लाभ उठाएं*

आयोजकों की ओर से सभी ग्राहकों को इस प्रदर्शनी में आमंत्रित किया गया है। प्रदर्शनी अवधि में सोने के आभूषणों की बनवाई (मेकिंग चार्ज) पर विशेष छूट दी जाएगी, साथ ही डायमंड ज्वेलरी पर भी आकर्षक डिस्काउंट उपलब्ध रहेगा।हमीरपुर और आसपास के ग्राहक इस अद्वितीय ज्वेलरी महाकुंभ में शामिल होकर भरोसेमंद और शानदार खरीदारी का आनंद ले सकते हैं।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!