विकसित भारत की नींव को मजबूत करने वाला जनहितैषी बजट: इंद्रदत्त लखनपाल

केंद्रीय बजट 2026-27 पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं विधायक इंद्रदत्त लखनपाल, पूर्व विधायक एवं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री कमलेश कुमारी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अनिल धीमान ने अपनी संयुक्त प्रतिक्रिया देते हुए इसे विकसित भारत की दिशा में निर्णायक बजट बताया।

 

बड़सर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम केंद्र हरसौर में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से बजट सुनने के बाद विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट विकसित भारत की मजबूत नींव रखने वाला ऐतिहासिक दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि यह बजट गरीब कल्याण, किसान सशक्तिकरण, महिला उत्थान, युवाओं के लिए कौशल व रोजगार, मध्यम वर्ग को राहत तथा उद्यमिता को बढ़ावा देने की स्पष्ट कार्ययोजना है।

 

उन्होंने कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप और बुनियादी ढांचे पर बढ़ा निवेश देश की आर्थिक गति को तेज करेगा और हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्यों तक विकास के लाभ पहुंचेंगे। लखनपाल ने कहा कि जहां केंद्र सरकार देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निर्णायक कदम उठा रही है, वहीं प्रदेश की कांग्रेस सरकार विकास में बाधा बन रही है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव शर्मा, महामंत्री अश्वनी बन्याल, एसी मोर्चा अध्यक्ष राम रत्न, जिला सचिव सीमा भारद्वाज सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

भोरंज के बूथ नंबर-58 (टिक्करी घुरालां) में उपस्थित पूर्व विधायक कमलेश कुमारी ने VB-G RAM G योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी और कामगारों को 100 की जगह 125 दिन का रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह योजना जल संरक्षण, सिंचाई, सड़क, स्कूल, आवास, स्वच्छता, मत्स्य व पशुपालन, कौशल विकास तथा स्वयं सहायता समूहों के लिए कार्यस्थल निर्माण को मजबूत करेगी।

 

उन्होंने SIR (Special Intensive Revision) पर कांग्रेस के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि मतदाता सूची का पुनरीक्षण पूरी तरह संविधान और चुनाव आयोग के दायरे में है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही वोटों की हेराफेरी का रहा है और जनता को उनके दुष्प्रचार से सावधान रहना चाहिए। इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष अमृतलाल, उप प्रधान कमलेश सहित कई स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. अनिल धीमान ने कहा कि यह बजट स्वास्थ्य, शिक्षा और नवाचार को प्राथमिकता देने वाला जनहितैषी बजट है। उन्होंने कहा कि कैंसर व मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों की दवाइयों को सस्ता करना करोड़ों परिवारों के लिए बड़ी राहत है, जबकि जिला अस्पतालों के उन्नयन से ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

 

उन्होंने कहा कि मेडिकल टूरिज्म पर विशेष जोर हिमाचल जैसे राज्य के लिए सुनहरा अवसर है, क्योंकि स्वच्छ वातावरण और अनुकूल जलवायु राज्य को स्वास्थ्य पर्यटन का प्रमुख केंद्र बना सकते हैं। साथ ही, कौशल विकास और डिजिटल शिक्षा पर बजटीय फोकस युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!