सड़क दुर्घटना में झोखर निवासी व्यक्ति की मौत  गाड़ी में सवार दो अन्य घायल

 हमीरपुर पवन धीमान : वीरवार रात को उहल क्षेत्र के कक्कड़ में हुई सड़क दुर्घटना में टोनी देवी क्षेत्र के नजदीकी गांव झोखर डाकघर एवं तहसील टोनी देवी जिला हमीरपुर की मौत हो गई। इस घटना में गाड़ी में सवार दो अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। मृतक की पहचान देशराज पुत्र मंगतराम निवासी झोखर के रूप में हुई है वह आर्मी से सेवानिवृत होकर उहल क्षेत्र में कपड़े की दुकान करते थे। पुलिस से मिली जानकारी के मृतक देशराज वीरवार शाम करीब 7:30 बजे किसी शादी समारोह से वापस लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में दो प्रवासी मजदूरों ने उसे लिफ्ट ली। करीब 2 किलोमीटर आगे ही गाड़ी ककड के नज़दीक पोस्ट ऑफिस के सामने गाडी अनियंत्रित होकर करीब 300 फुट गहरी खाई में जा गिरी। जिससे देशराज के मौके पर ही मौत होगी जबकि गाड़ी में सवार दो प्रवासी मजदूर गंभीर घायल बताए जा रहे हैं। सुजानपुर पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। आज शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!