आज हिमाचल सदन, नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय सुखविंदर सिंह सुक्खू जी से मुलाकात कर हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के अधिकारों और विकास को लेकर स्पष्ट व ठोस चर्चा की।
इस दौरान हमने दो टूक शब्दों में रखा कि हमीरपुर की जनता ने हमेशा प्रदेश और देश की राजनीति में अग्रणी भूमिका निभाई है, इसलिए विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। युवाओं के रोजगार, सड़कों व आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण, शिक्षा व स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार तथा लंबित परियोजनाओं को शीघ्र गति देने की मांग मजबूती से उठाई गई।
मुख्यमंत्री सुक्खू ने आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हमीरपुर की जायज़ मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।
हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि हमीरपुर के सम्मान, हक़ और विकास के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं होगा। जनता के अधिकारों के लिए हमारी आवाज़ पहले भी बुलंद थी और आगे भी बुलंद रहेगी।
— रजत राणा
उपाध्यक्ष, हमीरपुर विधानसभा
