उपमुख्यमंत्री 16 फरवरी को करेंगे अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 का शुभारंभ

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मंडी में 16 फरवरी से 22 फरवरी तक आयोजित किये जा रहे अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 की प्रथम जलेब (शोभायात्रा) में 16 फरवरी को शामिल होंगे तथा पड्डल मैदान में महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसी रात्रि को वे ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप-मुख्यमंत्री 15 फरवरी सायं मंडी पहुंचेंगे। वे सर्किट हाउस में संक्षिप्त विश्राम के उपरांत सायं 6:30 बजे पंचवक्त्र मंदिर के समीप शिवरात्रि महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही ब्यास आरती में भाग लेंगे। उनका रात्रि विश्राम सर्किट हाउस मंडी में रहेगा।

कार्यक्रम के अनुसार 16 फरवरी को दोपहर 12:45 बजे वे भ्यूली स्थित भीमाकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे तथा मंदिर परिसर में दोपहर का भोजन (देवलु धाम) करेंगे। इसके उपरांत वे मंडी के अधिष्ठाता देवता राज माधो राय जी की पूजा-अर्चना करेंगे और प्रथम जलेब में शामिल होकर पड्डल मेला मैदान में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2026 का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसी सायं वे पुनः सर्किट हाउस में संक्षिप्त विश्राम के बाद रात्रि लगभग 10:15 बजे सेरी मंच पर आयोजित महोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उप-मुख्यमंत्री 17 फरवरी को प्रातः मंडी से शिमला के लिए प्रस्थान करेंगे।

powan dhiman
Author: powan dhiman

error: Content is protected !!